home

बुधवार, 4 मार्च 2015

सैमसंग गैलेक्सी एस 6 की ये 6 खूबियां हैं खास Samsung Galaxy S 6 and Galaxy S 6 Edge, Unveiled at MWC 2015 एक फोन से दूसरे फोन में ऐसे ट्रांसफर करें कांटैक्ट नंबर How To Move Contacts From Old Phone To New 4जी सपोर्ट के साथ आया किफायती मोटो ई (जेन 2) Motorola Moto E (Gen 2) With LTE Variant Launched वॉट्सऐप यूजर्स के लिए काम की चार बातें



फ्लाई ने उतारें तीन नए एंड्रॉयड स्मार्टफोन, कीमत 2,999

फ्लाई ने उतारें तीन नए एंड्रॉयड स्मार्टफोन, कीमत 2,999

UK's Fly Mobile launches 3 smartphones on Snapdeal starting at Rs 2,999
यूके की मोबाइल कंपनी फ्लाई ने एक बार फिर भारतीय बाजार में अपने मोबाइल उतार दिए हैं। कंपनी ने तीन किफायती बजट के स्मार्टफोन Qik+, Wik और Snap को लॉन्च किया है। ये स्मार्टफोन ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट स्नैप‌डील पर उपलब्‍ध होंगे।

Fly Qik+ की कीमत 6,999 रुपए, Fly Qik की कीमत 5,999 रुपए और Fly Snap की कीमत 2,999 रुपए तय की गई है। ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 4.4 किटकैट पर आधारित हैं कंपनी का दावा है कि तीन फोन को एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप की अपग्रेड मिल जाएगी।

Fly Qik+ पांच इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले, 1.7 गागीहर्ट्ज मीडियाटेक ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 8 जी इंटरनल स्टोर के साथ काम करता है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक एक्सटर्नल मैमोरी को बढ़ाया जा सकता है। डुअल एलईडी फ्लैश सहित 13 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो डुअल सिम, 3जी, जीपीआरएस/ऐज, वाई-फाई, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ दिया गया है। फोन की बैटरी 2200एमएएच की है।

Fly Qik 4.5 इंच (854x480 पिक्सल) डिस्प्ले, 1.7 गागीहर्ट्ज मीडियाटेक ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 8 जी इंटरनल स्टोर के साथ काम करता है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक एक्सटर्नल मैमोरी को बढ़ाया जा सकता है। डुअल एलईडी फ्लैश सहित 8 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो डुअल सिम, 3जी, जीपीआरएस/ऐज, वाई-फाई, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ दिया गया है। फोन की बैटरी 2000एमएएच की है।

Fly Snap 4 इंच (480x800 पिक्सल) डिस्प्ले, 1.3 गागीहर्ट्ज मीडियाटेक क्वाडकोर प्रोसेसर, 512 एमबी रैम और 4 जी इंटरनल स्टोर के साथ काम करता है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सटर्नल मैमोरी को बढ़ाया जा सकता है। डुअल एलईडी फ्लैश सहित 5 मेगापिक्सल रियर और 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो डुअल सिम, 3जी, जीपीआरएस/ऐज, वाई-फाई, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ दिया गया है। फोन की बैटरी 1500एमएएच की है।

मंगलवार, 3 मार्च 2015

क्या डकडकगो पछाड़ेगा गूगल को, जानिए क्या है डकडकगो

क्या डकडकगो पछाड़ेगा गूगल को, जानिए क्या है डकडकगो

DuckDuckGo: Is the search engine good enough to rival Google?
वेब पर कुछ भी सर्च करने के लिए अब तक आप सिर्फ गूगल का इस्तेमाल करते आए हैं। गूगल को कड़ी टक्कर देने के लिए अब सर्च इंजन 'DuckDuckGo' भी दौड़ में शामिल हो गया है।

दरअसल, गूगल पर आप जो भी सर्च करते हैं, उसकी मॉनीटरिंग भी गूगल करता है। लेकिन डकडकगो उपयोगकर्ताओं से संबंधित जानकारियों को एकत्रित नहीं करता। यह सर्च इंजन यूरोप में काफी लोकप्रिय है।

डकडकगो किसी भी तरह के व्यक्तिगत इन्‍फॉर्मेशन को न कलेक्ट करता है और न ही शेयर करता है। इस सर्च इंजन पर आप जिस क्षेत्र से भी संबंधित जानकारी चाहते हैं, यह उससे संबंधित हर तरह की जानकारियों के साथ-साथ इमेज आदि के भी क्विक-लिंक उपलब्ध करा देता है।

फेसबुक चैटिंग करने वालों के लिए खुशखबरी, खास है यह नया फीचर


इसके अलावा स्पेशल फीचर 'बैंग्स' के तहत आप कोई भी स्पेसिफिक साइट सर्च कर सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि बर्गर में कितनी कैलोरी होती है या ′पासवर्ड 12 स्ट्रॉन्ग′ टाइप करते हैं, तो यह 12 कैरेक्टर वाला स्ट्रॉन्ग पासवर्ड भी जनरेट कर देगा।


सुस्त कंप्यूटर को तेज करने के 5 आसान तरीके

सुस्त कंप्यूटर को तेज करने के 5 आसान तरीके

1-हार्ड डिस्क को डीफ्रैग्मेंट करें
कंप्यूटर की स्पीड को लेकर बहुत से लोग शिकायत करते नज़र आते हैं। पुराने तो पुराने, नए कंप्यूटर लेने वाले भी कहते नज़र आते हैं कि अभी-अभी कंप्यूटर ख़रीदा है लेकिन ये खुलने में बहुत वक़्त लेता है।

बीबीसी आपको बता रहा है पाँच ऐसे सरल उपाय जिनके आप अपने सुस्त निजी कंप्यूटर की रफ़्तार बढ़ा सकते हैं।

ख़ास बात ये है कि इन तरीकों को अपनाने के लिए आपको कंप्यूटर विशेषज्ञ होने की भी ज़रूरत नहीं।

डीफ्रैग्मेंट
हो सकता है कि आप यह भी न जानते हों कि डीफ्रैग्मेंट का मतलब क्या होता है लेकिन यह आपके कंप्यूटर के लिए कितना अहम है, इस बात से आप हैरान हो सकते हैं।

असल में डीफ्रैग्मेंटेशन डेटा की सफ़ाई कर फ़ाइलों को पढ़ने और उन तक पहुंचने की कंप्यूटर की रफ़्तार को बढ़ा देता है।

फ़ाइलों के सुरक्षित रखे जाने के तरीक़ों के कारण समय के साथ-साथ हार्ड डिस्क की रफ़्तार भी धीमी पड़ती जाती है।

जैसे-जैसे हार्ड डिस्क फ़ाइलें बनाती है या मिटाती है, ये सूचना एक साथ रहने की बजाय, टुकड़ों में बंट जाती है और डिस्क के विभिन्न हिस्सों में संरक्षित हो जाती है। इस कारण कंप्यूटर को किसी फ़ाइल को ढूंढना मुश्किल होता जाता है।

इसलिए पूरे डिस्क में फैली सूचनाओं के ब्लॉक को व्यवस्थित कर आप न केवल मेमरी में खाली जगह को बढ़ा सकते हैं बल्कि आप इन सूचनाओं को ढूंढने को भी आसान बना देंगे।

और यह बहुत मुश्किल नहीं है। ढेरों ऐसे प्रोग्राम हैं, जो आपके लिए यह काम कर देंगे, जैसे- स्मार्ट डीफ्रैग 3 (माइक्रोसाफ़्ट विंडोज़ 8.1 के लिए) या आईडीफ्रैग (ऐपल के ऑपरेटिंग सिस्टम एक्स के लिए)।

सोमवार, 2 मार्च 2015

भारतीय बाजार में 6,999 रुपए कीमत पर मोटो ई (जेन 2) वॉट्सऐप यूजर्स के लिए खुशखबरी,

Motorola Moto E (Gen 2) Set to Launch in india at Rs. 6,999

भारतीय बाजार में 6,999 रुपए कीमत पर मोटो ई (जेन 2)

मोटो ई (सेकेंड जेनरेशन) 3जी स्मार्टफोन 6,999 रुपए की कीमत पर भारत में फ्लिपकार्ट पर उपलब्‍ध होगा।
WhatsApp Web Now supports Firefox and Opera Browsers

वॉट्सऐप यूजर्स के लिए खुशखबरी, मिला नया सपोर्ट

पिछले महीने वॉट्सऐप ने वॉट्सऐप वेब वर्जन लॉन्च करके खासी चर्चांए बटोरी। अब कंपनी ने यूजर्स को नया सपोर्ट दिया है।
Xiaomi Mi4 16GB now available without registration at Rs 19,999

श्याओमी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन अब बिना रजिस्ट्रेशन खरीदें

स्मार्टफोन कंपनी श्याओमी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी4 (MI 4) की बिक्री बिना रजिस्ट्रेशन शुरू कर ‌दी है।
This is the Samsung Galaxy S6 look

देखिए, सैमसंग गैलेक्सी एस6 फोन का सेक्सी लुक

कंपनी ने एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है जिसमें इस फोन का डुअल कर्व्ड डिस्‍प्ले और मेटल लुक दिखाया जा रहा है।
YouTube To Launch An App For Kids On February 23

आज गूगल लॉन्च करेगा बच्चों के लिए खास ऐप

गूगल आज लॉन्च करेगा यह खास ऐप। इससे अभिभावक यूट्यूब पर बच्चों द्वारा देखी जाने वाली सामग्री पर नियंत्रण रख सकेंगे।
और पढ़ें >

डाक विभाग में 10वीं पास युवाओं की बंपर भर्ती ऐसी नौकरी, जहां काम कुछ नहीं, सैलरी लाखों में


लाखों-करोड़ों की सैलरी वाली नौकरी, करना चाहेंगे आप?

लाखों-करोड़ों की सैलरी वाली नौकरी, करना चाहेंगे आप?

अगर आप सोचते हैं कि लाखों की सैलरी सिर्फ बड़ी नौकरियों में है तो जरा इन नौकरियों पर नजर डालिए। इन छोटी-छोटी नौकरियों में भी बेशुमार पैसा है।

ऐसी नौकरी, जहां काम कुछ नहीं, सैलरी लाखों में

ऐसी नौकरी, जहां काम कुछ नहीं, सैलरी लाखों में

मखमली बिस्तर पर नींद का मजा और सैलरी

मखमली बिस्तर पर नींद का मजा और सैलरी
आपको सुनने में जरूर ये बात एक ख्वाब की तरह लगेगी, लेकिन यहां मखमली बिस्तर पर 'नींद की झपकियां' लेने के ‌लिए भी मोटी रकम मिलती है।

जी हां... लक्जरी पलंग बनाने वाली कंपनी 'सिमोन हॉर्न लिमिटेड' अपने पलंगों को मार्केट में लाने से पहले उनकी गुणवत्ता की जांच करती है और जांच के लिए लाखों के सैलरी पैकेज पर युवाओं को नौकरी पर रखती है।

कंपनी आपसे सिर्फ इतना काम कराती है कि आपको एक महीने तक एक बिस्तर पर लेटकर यह बताना भर है कि आप उस पलंग पर कैसा महसूस कर रहे हैं और आपको उस पलंग पर लेटकर कितना सुकून मिल रहा है।

कंपनी का कहना है कि हम अपने ग्राहकों को बेहतर पलंग उपलब्‍ध कराना चाहते हैं और इसके लिए पलंगों का अनुभव हम लोगों से ही लेते हैं।

है ना कमाल की नौकरी...?